
सुनील कुमार पाण्डेय एटीवी न्यूज क्राइम रिपोर्टर
24 किलो अवैध गांजा के साथ हंडिया पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार,
हंडिया प्रयागराज
जनपद प्रयागराज में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज की हंडिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉलिटेक्निक गेट के पास से दो अभियुक्तों को दो सूटकेस में कुल 24 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सद्दाम हुसैन पुत्र असलम निवासी इकरा कुढ़वा, थाना सादात, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 24 वर्ष) तथा चन्दन पुत्र रामचन्द्र निवासी नानेमऊ, थाना मोतीगरपुर, जनपद सुल्तानपुर (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना हंडिया पर मुकदमा संख्या 549/25, धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। और बरामदगी मे
दो सूटकेस में कुल 24 किलोग्राम अवैध गांजा।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक नितेन्द्र कुमार शुक्ला, अति.नि. पंकज कुमार सिंह, उ.नि. मणिभूषण शुक्ला, उ.नि. रिजवान अस्करी, उ.नि. राममिलन यादव, उ.नि. आशीष कुमार यादव, का. कुन्दन सिंह एवं का. इन्द्रजीत यादव थे।
